किसान संगठन 29 अक्तूबर को उठाऐंगी संगरूर में लगा धरना  

पटियाला, (द स्टैलर न्यूज़)। किसान संगठनों द्वारा संगरूर में मुख्यमंत्री के आवास के आगे लगाया गया धरना 29 अक्तूबर को ख़त्म हो जायेगा। यह फ़ैसला पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रधान समेत 5 प्रमुख नेताओं के दरमियान हुई साझी बैठक में लिया गया।  

Advertisements

पटियाला के सर्किट हाऊस में हुई इस बैठक में कैबिनेट मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल समेत भारतीय किसान यूनियन (एकता उगाराहां) के प्रधान जोगिन्दर सिंह उगराहां, सीनियर किसान नेता जगतार सिंह कालाझाड़, झंडा सिंह जेठूके, शंगारा सिंह और रूप सिंह छन्ना के अलावा आई.जी. जतिन्दर सिंह औलख, आई.जी. पटियाला रेंज मुखविन्दर सिंह छीना, डिप्टी कमिश्नर संगरूर जतिन्दर जोरवाल और एस.एस.पी. संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।  

कुलदीप सिंह धालीवाल, जिनके पास ग्रामीण विकास एवं पंचायत और प्रवासी मामले विभाग भी हैं, ने इस बैठक के बाद कहा कि किसान नेताओं के साथ बहुत विस्तार में चर्चा हुई है और किसानों की सभी माँगों पर सहमति बनी है, जिसके लिए किसान संगठनों द्वारा 29 अक्तूबर को संगरूर में मुख्यमंत्री के आवास के आगे लगाया गया धरना उठा लिया जायेगा।  

इसी दौरान किसान संगठन के प्रधान जोगिन्दर सिंह उगराहां ने 29 अक्तूबर को किसान संगठनों द्वारा धरना उठाए जाने संबंधी बताते हुए कहा कि पिछले दिनों उनकी मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के साथ बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने किसानों की माँगें मान ली थीं और आज कृषि मंत्री स. धालीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ इस बैठक में लिखित मंजूरी दे दी गई और उनकी तरफ से अपना धरना उठा लिया जायेगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here