प्रधानमंत्री मोदी के आदमपुर हवाई अड्डे पहुँचने पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने की मुलाकात

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी अपने हिमाचल दौरे के तहत आज दिल्ली से आदमपुर हवाई अड्डे पर पहुँचे,जहाँ वह कुछ देर रुके। प्रधानमंत्री मोदी के आदमपुर हवाई अड्डे के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कपूरथला के जिला प्रधानराजेश पासी द्वारा स्वागत किया गया।राजेश पासी ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के साथ हुई मुलाकात संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने उनसे पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की तथा जानकारी हासिल की। राजेश पासी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी को पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से पंजाब की बदतर हो चुकी कानून-व्यवस्था,गैंगस्टर राज व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं में किए जा रहे भ्रष्टाचार व घपलों की जानकारी दी है।

Advertisements

पंजाब में आज सभी सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों द्वारा उनके साथ हुए धोखे के चलते पंजाब सरकार के विरुद्ध धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पंजाब की जनता को मुर्ख बना कर प्रदेश की सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी द्वारा किस तरह प्रदेश की जनता पर जुल्म ढाए जा रहे हैं, इसकी सारी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी गई है। इस दौरान राजेश पासी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा अगर दो बार पूर्ण बहुमत से सरकार बना पाई है तो इसका कारण यह है कि हमारे मंडल और बूथ मजबूत हैं। भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और मंडल अध्यक्ष भाजपा का महत्वपूर्ण अंग है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत हो,यही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। हमारा मंडल और बूथ मजबूत होगा तो जिला और पार्टी मजबूत होगी।उन्होंने मंडल अध्यक्षों से कहा कि काम का विभाजन करें,तो आपकी ताकत बढ़ेगी।

उन्होंने सभी मंडल विस्तारकों से आह्वान किया कि पूर्ण संकल्प शक्ति के साथ जुटकर इस कार्य योजना को क्रियान्वित करना है साथ ही प्रत्येक बूथ समिति में हमारे सभी सामाजिक वर्गो को समाहित करें ताकि हमारा संगठन सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बने। पासी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व शक्ति केंद्र बूथ स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रभावशाली लोग हर आयु वर्ग के लोग,जो की वोटर्स के रूप में पार्टी के पक्ष में वोट और सहयोग देते हैं तथा ऐसे कार्यकर्ता जो विस्तारक हैं और जिन्होंने विचारों से संगठन को जाना है आज उन सब कार्यकर्ताओं को मंडल विस्तारक कार्य योजना के अंतर्गत एक एक घंटे समर्पित होकर कार्य करना होगा।

राजेश पासी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से अलग है,तो उसका मुख्य कारण हमारे कार्यकर्ता के अंदर मौजूद कार्यकर्ता भाव है, जो हमेशा विद्यमान होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक अपनी कार्यपद्धति है और उसी के आधार पर हमारा काम नीचे तक पहुँचता है। पासी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग,बलिदान और संगठन की मजबूती से सरकार बनती है।बंगला में हमारे कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। बंगाल में हमारे कार्यकर्ता जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं। 2024 के लोक सभा चुनावो हम प्रदेश की सभी 13 सीटों पर विजयश्री का पताका लहराएंगे, तो बूथ और मंडल स्तर के उन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत होगा, जिन्होंने पार्टी के लिए अपने आप को समर्पित किया है। अगर देश के ज्यादातर प्रदेशो में अगर हमारी सरकार है, तो कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की मजबूती के कारण ही यह संभव हुआ है। राजेश पासी ने कहा कि हमारा मंडल सर्वव्यापी ओर सर्वस्पर्शी हो, इसके लिए आवश्यक है कि इसमें सभी का समावेश हो। उन्होंने कहा कि जनसंघ के कार्यकर्ताओं के संघर्ष एवं बलिदान के कारण ही आज भारत ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा संगठन भारतीय जनता पार्टी बन गया है। उन्होंने कहा कि भजपा के कार्यकर्ता जनसंघ के समय से अपनी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं।पासी ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है,  तो यह कई कार्यकर्ताओं के  त्याग और तपस्या का परिणाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here