2024 के लोकसभा चुनावो में भाजपा एनजीओ सेल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी: राजेश मनन

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। जिले में भाजपा को लगातार बुलंदिओ पर ले जाने के लिए कार्य कर रहे भाजपा के जिला प्रधान राजेश पासी ने शुक्रवार को भाजपा एनजीओ सेल द्वारा प्रदेश प्रधान निपुन शर्मा व प्रदेश महासचिव हरीश शर्मा के दिशानिदेश के तहत भाजपा एनजीओ सेल के जिला प्रधान राजन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में भाग लेकर कहा कि 2024 में प्रकोष्ठ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।इसके लिए प्रकोष्ठ के प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।राजेश पासी ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ एक ऐसी इकाई है जो सेवा भाव के कार्यो को प्रोत्साहित कर पार्टी के विचारों को मजबूत करती है।हमें जनमानस तक केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है।साथ ही प्रदेश की असफल सरकार के कारनामों को बताने की जरूरत है।बीजेपी के एनजीओ सेल की आयोजित बैठक में भाजपा एनजीओ सेल के प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश मनन,भाजपा के जिला महासचिव जगदीश शर्मा,जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन, जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा,जिला उपप्रधान अशोक माहला,भाजपा नेता बब्बू सिंह मान विशेष तोर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

बैठक में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई।इस मौके पर जिला प्रधान ने बूथ स्तर पर भाजपा एनजीओ सेल को और मजबूत करने पर जोर दिया।बैठक को सम्बोधित करते हुए पासी ने कहा कि हमारे बूथ सही ढंग से कार्य कर रहे है और उनके लिए और भी अच्छी रणनीति बनानी चाहिए।उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा,तो शक्ति केंद्र भी और मजबूत हो जाएगा।पासी ने कहा कि भाजपा की इलाके में और मजबूती के लिए भाजपा की रणनीति और मोदी सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए बूथ स्तर का सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने कहा कि कोरोना काल के संकट के बीच दुनिया को वैक्सीन और दवाईयां पहुंचाने से लेकर बिखरी हुई सप्लाई चेन के बीच आत्मनिर्भर भारत की उम्मीद तक वैश्विक अशांति और संघर्षों के बीच शांति के लिए एक सामर्थ्यवान राष्ट्र की भूमिका तक भारत आज दुनिया की नई उम्मीद है।उन्होंने कहा भाजपा का मकसद समाज सेवा और राष्ट्र-निर्माण में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करना है।

साथ ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ भारत जैसी पहलों के माध्यम से उन्हें एक नए भारत के निर्माण में भागीदार बनाना है।इस अवसर पर भाजपा एनजीओ सेल के प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश मनन ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ हमारी शक्ति है।आप सभी एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यों का विस्तार अधिक से अधिक करें और जिलावार कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करें।राजेश मनन ने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटना होगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाएं एनजीओ के सहयोग से ही अपनी योजनाएं धरातल में ला पाते हैं। राजेश मनन ने कहा है कि हमारे संतों और हमारे शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि किसी भी समाज का निर्माण, समाज की हर पीढ़ी में निरंतर चरित्र निर्माण से होता है। उसकी सभ्यता,परंपरा,उसके आचार-विचार-व्यवहार एक प्रकार से हमारी सांस्कृतिक विरासत की संवृद्धि से होता है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए संस्कार का अर्थ है-शिक्षा,सेवा और संवेदनशीलता।हमारे लिए संस्कार का अर्थ है-समर्पण,संकल्प और सामर्थ्य।हम अपना उत्थान करें,लेकिन हमारा उत्थान दूसरों के कल्याण का भी माध्यम बने।हम सफलता के शिखरों को छूएं,लेकिन हमारी सफलता सबकी सेवा का भी जरिया बने। इस अवसर पर राहुल महरा,विकास, राहुल जटपुरिया, सुरजीत सिंह लाठी,नीलेश कुमार, अक्षय कुमार, सुखशारण्जीत सुख्खा, बिल्ला, रोहित ठाकुर, रोहित शर्मा, लविश कुमार, शरण, जसकरण, जसविंदर,जशनदीप सिंह आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here