सरकार जल्द से जल्द जनरल कैटागिरी कमिशन का चेयरमैन करे नियुक्त: पराशर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जनरल कैटागिरीज़ वैल्फेयर फैडरेशन पंजाब के होशियारपुर जिला प्रधान कपिल देव पराशर, बलबीर सिंह सैनी, कृष्ण कुमार अरोड़ा, शिव कुमार एवं आरसी मेहता ने आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में पंजाब सरकार से मांग की कि वह जनरल कैटागिरी कमिशन का चेयरमैन जल्द से जल्द नियुक्त करे ताकि जनरल कैटागिरीज़ को उसका हक मिल सके।

Advertisements

पराशर ने कहा कि 29 दिसंबर 2021 को पंजाब सरकार द्वारा पंजाब स्टेट कमिशन फार जनरल कैटागिरी की स्थापना की गई थी। जिसका चेयरमैन डा. नवजोत दहिया को लगाया गया था। परन्तु फरवरी 2022 की विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कहा कि 8 माह बीत जाने के बाद भी पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने अभी तक कमिशन का चेयरमैन नियुक्त नहीं किया है। जिसके चलते जनरल कैटागिरी खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि जनरल कैटागिरी के साथ धक्केशाही हो रही है तथा अगर कमिशन की स्थापना किए जाने के बावजूद चेयरमैन न लगाया जाना सरकार का जनरल कैटागिरी विरोधी चेहरा साफ हो रहा है। फैडरेशन पदाधिकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि जनरल कैटागिरीज़ के अधिकारों की रक्षा के लिए कमिशन का चेयरमैन जल्द से जल्द नियुक्त किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here