विधानसभा स्पीकर द्वारा सीनियर अकाली नेता ब्रह्मपुरा के निधन पर शोक व्यक्त

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने बुज़ुर्ग राजनीतिज्ञ और पूर्व कैबिनेट मंत्री स. रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स. संधवां ने कहा कि स. ब्रह्मपुरा की मौत से राजनीतिक जगत को बड़ा धक्का लगा है और उन्होंने लंबे समय तक पंजाब की राजनीति में अहम भूमिका निभाई और लोगों की सेवा की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों के साथ हमदर्दी प्रकट की और दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here