भगवान को जिस भाव से भजोगे वह उसी रूप मिलेंगे: कथा व्यास सचिन शास्त्री

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारतीय सनातन धर्म महावीर दल द्वारा बहादुरपुर के श्री राम भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के 5वें दिन की कथा में श्री गोवद्र्धन पूजा की गई। कथा व्यास पंडित सचिन शास्त्री ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पर्वत को भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी एक उंगली से उठा लिया था। ऐसा कर भगवान ने मथुरा, गोकुल, वृंदावन, के लोगो को भारी वारिश से बचाया। नगरवासियों ने इस पर्वत के नीचे इक_ा होकर अपनी जान बचाई। यह बारिश इंद्र ने करवाई थी। बारिश से नगरवासियों को बचाकर भगवान ने इंद्र का अहंकार भी तोड़ा। श्री कृष्ण ने यह सब इस लिय भी किया क्योंकि नगरवासी श्रीकृष्ण से अत्यधिक प्रेम करते थे। हमें भी भगवान से प्रेम करना चाहिए अर्थात उनकी सच्ची भक्ति करनी चाहिए। फिर वह हमेशा हमारे साथ होंगे। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि तुम जिस भाव से जिस रूप में भगवान को भजोगे उसी रुप में वह आपको दर्शन देंगे।

Advertisements

जब कोई भक्त सच्चे हृदय से अपने भगवान को बुलाता है तो वह वहाँ अवश्य जाते हैं। जो जिस भाव से भजता है, भगवान उसे उसी भाव में प्राप्त होते हैं। माँ कौशल्या और माँ देवकी ने प्रभु को वात्सल्य भाव से भजा तो उनके लिए वह पुत्र बनकर ही आए और रावण व कंस आदि ने शत्रु भाव से भजा तो उनके लिए शत्रु बनकर आए। उन्होंने कहा कि भगवान को ही क्यों इस जगत में भी जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही सृष्टि हमें नजर आने लगती है। इसीलिए हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि सही और गलत सृष्टि में नहीं अपितु आपकी दृष्टि में होता है। आप स्वयं में अच्छा बनने का प्रयास तो करें दुनिया भी अच्छी नजर आने लगेगी। हमे भगवान के दर्शाये मार्ग पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य यजमान मोनिका आनन्द राहुल आनन्द दम्पत्ति, महाबीर दल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, महासचिव भारत भूषण वर्मा, मंडल अध्यक्ष बलविंदर सिंह,कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, विशेष अतिथि सतिंदर चड्डा डीएसपी, शिवरात्रि उत्सव कमेटी प्रधान हरीश खोसला, राम भवन के अध्यक्ष हरीश सैनी, लक्ष्मी नारायण,कमल वर्मा, मास्टर निहाल चंद, सुरेंद्र लकी, कैबिनेट मंत्री जिम्पा के भाई राजेश्वर बब्बी, शिवसेना प्रधान राजेंद्र राणा, अजय शर्मा, आप पार्टी के प्रदेश सचिव संदीप सैनी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मीनू सेठी, हनी सूद, यादवेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, हरजिंदर उमठ, पीएस मान, प्रिंसिपल प्रशांत सेठी, रवि गुप्ता,अश्वनी चोपड़ा, प्रमोद शर्मा, साहिल वधवा, शुभम कोहली, राष्ट्रीय विकास पार्टी के जिलाध्यक्ष नरिंदर सिंह मल्होत्रा, तरसेम टंडन, राज कुमार वर्मा, विशाल ऐरी गोलू, पंडित ओमकार नाथ, रमन शर्मा, आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here