सांसद मुनीश तिवारी से मिले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक सलवान

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब के करीब 5 हजार कार्यकर्ता और नेता रोजाना पदयात्रा करेंगे और पूरे पंजाब में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बोर्ड, बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे।इस यात्रा को प्रभशाली बनाने के लिए कांग्रसी नेताओं द्वारा लगातार बैठकें की जा रही हैं। इस यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए सांसद मुनीश तिवारी फगवाड़ा पहुंचे जहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक सलवान, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अमरजीत सिंह सैदोवल व पार्षद मनोज अरोड़ा हैप्पी ने उनसे मुलाकात की और बताया कि कपूरथला में कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है और इस यात्रा में कपूरथला से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।इस दौरान मुनीश तिवारी ने कांग्रेस नेताओं को 10 जनवरी को शंभु बैरियर के जरिए राहुल गांधी के पंजाब में प्रवेश की जानकारी दी।तिवारी ने कांग्रेस नेताओं को बताया की राहुल गांधी 10 जनवरी को पंजाब आएंगे और राजपुरा, सरहंद, खन्ना,लुधियाना होते हुए अमृतसर होते हुए बटाला, पठानकोट होते हुए जम्मू-कश्मीर जाएंगे।दीपक सलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को खत्म करने के साथ साथ लोकतंत्र और भारतीय संविधान को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कपूरथला की लीडरशिप राजा वडिंग के स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। सलवान ने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग,प्रताप सिंह बाजवा,कुलजीत सिंह नागरा,राणा गुरजीत सिंह पंजाब मसलो के प्रभारी हरीश चौधरी 3 महीने से लगातार कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ बैठके कर भारत जोड़ो यात्रा क्र पंजाब आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत करेंगे।इस दौरान दीपक सलवान ने जहां पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए भगवंत मान सरकार को आड़े हाथ लिया वहीँ आसमान छूती महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड संख्या में सीटें से सत्ता में आई भगवंत मान की सरकार तो सिर्फ आठ महीने में जनता का मोहभंग हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here