भाजपा में अब दो नहीं 3-3 होंगे महासचिव, अब देखो दौड़ में कौन? काम करोगे तो पद पर नहीं तो बाहर

जालंधर/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा की प्रदेश स्तर की जालंधर में हुी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कई मामलों पर गंभीरता से चर्चा की गई वहीं सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के विस्तार को मुख्य रखते हुए जिला महासचिवों के पद बढ़ाते हुए दो की जगह अब तीन कर दी है। अब भाजपा की जिला टीम में 3-3 महासचिव नियुक्त किए जाएंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि पदों पर एवं अन्य जिम्मेदारियों पर बने हुए पदाधिकारियों के लिए एक बात साफ है कि अगर कोई काम करेगा तो ही पद पर रहेगा, अन्यथा उन्हें कोई और जिम्मेदारी दे दी जाए।

Advertisements

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी साफ किया कि 3 कार्यक्रमों में अगर कोई नहीं आता तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए तथा अगर उसका जवाब संतोषजनक हो तो ठीक अन्यथा उसे भी दूसरी जिम्मेदारी दी जाएगी। उनके तेवरों से लग रहा था कि भाजपा पंजाब में अपने पैर मजबूत करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडऩा चाहती। पार्टी सूत्रों के अनुसार जिला प्रधानों और टीम को एक और बात साफ कर दी गई है कि अगर कोई गुटबाजी को बढ़ावा देगा तो उसे भी पार्टी प्लेटफार्म पर तलब किया जाएगा। उनका मतलब ये हुआ कि अब सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। नए पदों के सृजन के साथ ही भाजपा द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों से मात्र पद प्रतिष्ठा लेकर नाम कमाने वालों के समक्ष कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो गई हैं। वहीं महासचिव का पद बढऩे से इस पद पर विराजमान होने वालों ने दौड़ लगानी शुरु कर दी है।

अब देखना ये होगा कि इस तीसरे सृजत किए गए पद पर कौन महानुभव आसीन होते हैं। फिलहाल नए आदेश अनुसार इस पद पर आसीन करने वाला अगर काम नहीं करेगा तो पद को खाली रखा जाए ऐसा बी फरमान जारी किया गया है, जोकि काम न करके केवल पद लेकर बैठने वाले कईयों के लिए पद से दूर रहने की चेतावनी ही समझा जा रहा है। अब देखना ये होगा कि होशियारपुर में महासचिवों की दौड़ में कौन पास और कौन फेल होता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here