Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur लोगों की हर छोटी-बड़ी समस्या का निर्धारित समय पर किया जाएगा हल:...

लोगों की हर छोटी-बड़ी समस्या का निर्धारित समय पर किया जाएगा हल: अरोड़ा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर के बहुपक्षीय विकास को लेकर जल्द ही कई प्रोजैक्ट शुरु होने वाले हैं और इन विकास कार्यों के दौरान मिशन फतेह के अंतर्गत हर जरुरी सावधानियों को अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में शहर की सडक़ों का निर्माण कार्य शुरु होने वाले हैं और इसके साथ ही शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाले प्रोजैक्टों को भी शुरु कर दिया जाएगा।

Advertisements

इस संबंध में उन्होंने आज जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश भी दिए। श्री अरोड़ा ने कहा कि अन्य विकास प्रोजैक्टों को भी तय समय पर शुरु किया जाएगा और होशियारपुर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी व आधारभूत ढांचे से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या का निर्धारित समय में हल किया जाएगा।

होशियारपुर में शुरु होने वाले विभिन्न प्रोजैक्टों संबंधी अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 13 जून से शहरों के नालों की सफाई का कार्य शुरु होने वाला है। उन्होंने कहा कि बरसातों से पहले शहर के नालों की सफाई को यकीनी बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए, इस लिए यह यकीनी बनाया जाए कि तय समय पर ही हर कार्य पूरा हो। उन्होंने अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए और कहा कि पंजाब सरकार की ओर से उन्हें हर जरुरी सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि लोगों तक हर सुविधा बेहतर ढंग से पहुंचे, इस लिए इस बार नालों की सफाई के दौरान फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, ताकि सुचारु रुप से सफाई कार्य को यकीनी बनाया जाए।


लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी जरुरी सावधानियां अपनाने व अन्यों को जागरुक करने की अपील की

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ निर्माण कार्य व नालों की सफाई के दौरान संबंधित अधिकारी रोजाना इसका निरीक्षण करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य के दौरान कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मिशन फतेह के अंतर्गत लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी जरुरी सावधानियां अपनाने व अन्यों को इस संबंध में जागरुक करने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ बी.सी. कमिशन पंजाब के चेयरमैन श्री सरवन सिंह रामगढिय़ा, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री दमनदीप सिंह नरवाल, श्री दीपक पुरी व एडवोकेट पवित्तर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here