Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटिज़, जिला रामबन, के डैलीगेशन ने लांबडा सोसायटी का...

डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटिज़, जिला रामबन, के डैलीगेशन ने लांबडा सोसायटी का दौरा किया 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटिज़, जिला रामबन, जम्मू कश्मीर सरकार के 7 अधिकारियों के डैलीगेशन ने मैडम प्रियंका शर्मा डी.आर.सी.एस. के साथ 6 ए.आर.सी.एस ने दिनांक 4 जनवरी को ’दी लांबड़ा कांगड़ी मल्टीपर्पज़ कोऑपरेटिव सर्विस सोसायटी का दौरा श्री अनिल लांबा प्रोजेक्ट अधिकारी होशियारपुर की देख रेख में किया। श्री जसविंदर सिंह सचिव लांबड़ा सोसायटी ने अधिकारियों को सोसायटी के काम-काज के बारे में जानकारी दी। श्री लाम्बा, प्रोजेक्ट अधिकारी एन.सी.यू.आई ने उनकी जान-पहचान करवाई। यह पंजाब की पहली सोसायटी है जो 1999 में मल्टीपर्पज सोसायटी बन गई।

Advertisements

इसके बाद उन्हे बायोगैस प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, हैल्थ क्लब, खेतीबाड़ी की मशीनरी, डीज़ल पम्प, एमबुलेंस, जिला अवार्ड, राज्य अवार्ड तथा एन.सी.डी.सी. नई दिल्ली से वेस्ट एक्सेलेंस अवार्ड के विजेता होने के बारे में जानकारी दी गई। सोसायटी हर वर्ष अपने सदस्यों में 20 प्रतिशत के हिसाब से मुनाफा बांटती है। इस सोसायटी के समावेशी विकास के लिए श्री काहन सिंह पन्नु, रिटायर्ड आई.ए.एस ने इस सोसायटी को अपनाया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here