चेयरमैन रविंदर चक्क की माता कुलवंत कौर  की अंतिम अरदास 10 को 

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। एसजीपीसी श्री अमृतसर साहिब के सदस्य एवं श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन रविंदर सिंह चक्क की माता कुलवंत कौर का बीते रविवार   1जनवरी  को निधन  हो गया था, जिससे  पूरे क्षेत्र शोक की लहर है।  इस दुख की घड़ी में   चेयरमैन रविंदर सिंह चक्क व उनके परिवार से शोक व्यक्त करने  भारी संख्या में  धार्मिक, राजनीतिक, समाजिक व शिक्षा जगत आदि के  लोग आ रहे हैं।

Advertisements

माता कुलवंत कौर  के निधन से   परिवार व क्षेत्र को कभी ना पूरा होने वाला घाटा पड गया है। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि  माता  कुलवंत कौर जी की  आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग व अंतिम अरदास 10 जनवरी को 12:00 बजे दसमेश गर्ल्स कॉलेज चक्क अल्लाह बख्श  मुकेरियां में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here