किसान मजदूर संघर्ष कमेटी एवं किसान मजदूर हितकारी सभा का धरना 25वें दिन में प्रवेश

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब एवं किसान मजदूर हितकारी सभा पंजाब की तरफ से राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर हरसा मानसर टोल प्लाजा पर लगाया गया धरना 25वें दिन में प्रवेश कर चुका है। धरने में संबोधित करते हुए जोन संत बाबा लाल सिंह जी कुल्ली वाले की इकाई नई बागड़िया के अध्यक्ष उत्तम सिंह, डॉ निशांत सिंह, जसवंत सिंह, बलकार सिंह मल्ली, ओंकार सिंह पुराना भंगाला, बलकार सिंह गुरदासपुर, मास्टर अमरजीत सिंह पिंकी गोहत पोखर ने कहा कि पंजाब एवं केंद्र  सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया जिसके चलते किसानों को इंसाफ लेने के लिए दोबारा टोल प्लाजा और डीसी दफ्तरों के आगे धरने लगाने पड़े है, जिसके बाद भी सरकारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी, जिसके चलते आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं ने 26 जनवरी को फतेह दिवस मनाने की घोषणा कर उसके  उपरांत 29 तारीख को धरनों  को रेल पटरियों पर लगाने का ऐलान किया, किसान जत्थेबंदीयां  ने टोल प्लाजा के मालिकों एवं सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि टोल प्लाजा पर काम कर रहे कर्मचारियों का वेतन 12 जनवरी 2023 तक  अगर उनका वेतन खातों में नहीं डाला गया तो किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब कर्मचारियों के हकों के लिए बड़ा संघर्ष कर सड़कों पर उतरेगी।

Advertisements

पंजाब और केंद्र सरकारें  किसानों के साथ धोखा करती आ रही है।  पोह माह  की ठंडी रातों में किसान घरों से बेघर होकर टोल प्लाजा एवं डीसी कार्यालय के आगे बैठने के लिए मजबूर हैं। जिसके चलते रातें पोह की  ठंड में गुजारनी पड़ रही हैं।  इस अवसर पर चरणजीत सिंह वसल, कुलवंत सिंह, सिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, गुरदेव सिंह, सुरजीत सिंह, हरजीत सिंह हयातपुर, भजन सिंह, जगबीर सिंह भंगाला, नरिंदर सिंह नाहरपुर, निर्मल सिंह छन्नी नंद सिंह,  कुलविंदर सिंह मंझपुर के अतिरिक्त भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here