आम आदमी के भ्रष्टाचार में आरोपित सभी आम आदमी पार्टी के  मंत्रियों व विधायकों की जांच सी.बी.आई द्वारा हो :भाजपा नेता

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा  नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्वनी गैंद,यशपाल शर्मा द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि नित्य प्रतिदिन आम आदमी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों व अन्य प्रमुख नेताओं के खिलाफ आरोप लगते नजर आ रहे हैं। अपनी साफ-सुथरी छवि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री बिजेंद्र सिंह सिंगला पर विजलेंस  विभाग की एफ.आइ.आर दर्ज करवाई थी तथा उसका विभाग छीन लिया गया था। इसके अलावा अन्य मंत्री  फोजा सिंह सरारी  के खिलाफ आरोपों पर लम्मा समय कोई कार्रवाई नहीं की गई और इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं पर भी माइनिंग, रिश्वतखोरी व एक्साइज से सम्बन्धित करप्शन के आरोप लगते रहे हैं, परंतु आम आदमी पार्टी की सरकार ने कोई भी कार्रवाई नहीं की, परंतु अब आम आदमी पार्टी के अमलोह तथा  मोहाली से विधायक भ्रष्टाचार के आरोपों का शिकार हो चुके हैं।

Advertisements

 जिसमें  उनके  गुर्गों  द्वारा एक पुलिस अधिकारी को आरोप मुक्त करवाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान  पूर्व सरकारों में  रहे मंत्री तथा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं ,परन्तु  यह  आम आदमी पार्टी की सरकार की नीति का एक दुखद पहलू है कि वह आम आदमी पार्टी में  महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात अपने नेताओं पर उतनी सख्ती व मुस्तैदी से कार्रवाई करने से गुरेज कर  रहे हैं, जिससे पंजाब की  आम जनता के मन में सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई के प्रति सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने के कहा कि भगवंत मान अगर सचमुच भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने में गंभीर हैं तो उन्हें जनता का विश्वास जीतने के लिए आम आदमी पार्टी के सभी आरोपित नेताओं के खिलाफ  जांच सी.बी.आई को सौंपनी  चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होने से आम आदमी पार्टी के भारी गिणती में नेता  जेल में  बैठें मिलेगे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here