श्री ब्राह्मण सभा पंजीकृत ने संक्रांति के शुभ अवसर पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना के लिए करवाया हवन यज्ञ

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा पंजीकृत, एकता नगर, भगवान परशुराम भवन होशियारपुर गत वर्षो की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में कुंभ मास की संक्रांति के शुभ अवसर पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना करते हुए हवन यज्ञ मुख्य यजमान आदरणीय पंडित चैतन्य वात्स्यायन, सुमन वात्स्यायन,चिराग कालिया, शिल्पा कालिया और आशिमा कालिया सपरिवार सहित वालों ने अग्निहोत्र करते हुए हवन यज्ञ पंडित गुरुदेव प्रसाद द्वारा संपूर्ण करवाया गया। पंडित गुरुदेव प्रसाद और डीएच तिवारी ने बताया कि आज सूर्य भगवान कुंभ राशि में प्रवेश हुए हैं और फाल्गुन कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि तथा फाल्गुन प्रथम प्रविष्टा है इस मास में महाशिवरात्रि पर्व होली पर्व और खाटू श्याम जी का फाल्गुन मेला आदि त्योहार आते हैं।

Advertisements

इस मौके पर पंडित ओमकारनाथ ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महा पुण्य काल में किया गया दान अक्ष फलदाई होता है और इस दौरान जाप का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर संरक्षक हरीश ऐरी, कमलेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, सुरेश तिवारी, सुरेश पाटिया, ओंकार नाथ शर्मा, अनिल शर्मा, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, संदीप शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, पवन शर्मा, सतीश कौशल, मनोज कुमार गौड, तरसेम मोदगिल, अश्विनी कालिया, राजीव मोदगिल, सुनील कालिया, विकास गौतम एडवोकेट, पंकज शर्मा अमरजीत शर्मा, अजय शर्मा, सुनील कालिया, अजय कालिया , राजन पंडित, महेंद्र भारद्वाज, अश्वनी कालिया, राजीव मोदगिल, सुरेश गुरु, नील कमल शर्मा, अजय शर्मा, गौतम कालिया, राजेश शर्मा, अनुराग कालिया और लेडीस विंग की प्रधान सीमा शर्मा शर्मा, मंजू कालिया, रितु कालिया, शैली शर्मा, अनीता दत्ता, राकेश शर्मा, मंजू शर्मा, मीना शर्मा आदि अन्य ब्राह्मण रतन सभा में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here