Wednesday, October 28, 2026
Home Punjab खेल विभाग ने खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देने के लिए...

खेल विभाग ने खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देने के लिए आवेदन पत्रों की माँग की

चंडीगढ़, 13 फरवरी: खेल विभाग पंजाब ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 के दौरान पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देने के लिए आवेदन पत्रों की माँग की है।  

Advertisements

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ जारी प्रैस ब्यान में कहा कि राज्य को खेल में फिर से अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अंतर्गत जहाँ नई खेल नीति बनाई जा रही है, वहीं पिछले समय में नकद पुरस्कारों से वंचित रह गए खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को उनका बनता हक देने के लिए आवेदन पत्र माँगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति में बाकी बचे टूर्नामैंट्स को भी शामिल किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में कोई भी खिलाड़ी नकद पुरस्कार से वंचित ना रहे, जिसने किसी भी बड़े मुकाबले में राज्य और देश का नाम रौशन किया है।  

खेल मंत्री ने आगे बताया कि 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक ( 2020-21 सैशन) और 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक (2021-22 सैशन) के दौरान प्रांतीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों जिनके द्वारा तैयार किए गए खिलाडिय़ों ने ओलम्पिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों या चार साल के समय के बाद होने वाली विश्व चैंपियनशिप्स में पदक जीते हैं, को नकद पुरस्कार देने के लिए आवेदन पत्र माँगे हैं। आवेदन देने की आखिऱी तारीख़ 6 मार्च 2023 है।  

खेल विभाग के डायरैक्टर अमित तलवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि नकद पुरस्कार नीति सम्बन्धी टूर्नामैंट्स की सूची, नकद पुरस्कार की राशि, पात्रता और आवेदन पत्र के लिए प्रारूप विभाग की वेबसाईट  www.pbsports.punjab.gov.in पर उपलब्ध है।  

उन्होंने बताया कि योग्य खिलाड़ी और प्रशिक्षक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में सम्बन्धित जि़ला खेल अफ़सर को अपने स्वप्रमाणित प्रमाण पत्र समेत हलफीया बयान 6 मार्च 2023 तक भेजें। इस तारीख़ के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here