Thursday, November 5, 2026
Home Chandigarh 418 नये वैटरनरी आफिसरों को जल्द दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र: भुल्लर

418 नये वैटरनरी आफिसरों को जल्द दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र: भुल्लर

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि राज्य में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को पशु पालकों तक पहुँचाने के लिए 418 नये वैटरनरी आफिसरों को जल्द ही नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं ताकि गाँव स्तर तक पशु पालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो सकें।

Advertisements

ज़िला तरन तारन के गाँव संगवां में पशु पालन विभाग द्वारा नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के अधीन पशु पालकों की भलाई के लिए चलाईं जा रही विभिन्न स्कीमों सम्बन्धी लगाए गए राज्य स्तरीय जागरूकता कैंप के दौरान किसानों और पशु पालकों को संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य की किसानी की आय बढ़ाने के लिए सहायक पेशों को उत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने ऐलान किया कि राज्य में अप्रैल के पहले हफ्ते के दौरान राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप करवाई जायेगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चैंपियनशिप करवाने सम्बन्धी कारवाई अमल में लाने के लिए कहा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में 1367 वैटरनरी अस्पताल और 1489 पशु डिसपैंसरियां हैं, जिनमें 29.65 लाख जानवरों का इलाज किया गया है। इसके इलावा 115.36 लाख ख़ुराकों के द्वारा पशुओं का टीकाकरण किया गया जबकि 14.23 लाख बनावटी गर्भादान के टीके पशुओं को लगाए गए। उन्होंने बताया कि पंजाब में साल 2022-23 के दौरान 14580 हज़ार टन दूध की पैदावार होने की आशा है, जो साल 2021-22 से 3.45 प्रतिशत ज़्यादा होगी।

पशु पालन मंत्री ने जागरूकता कैम्प के दौरान पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विभाग से सम्बन्धित प्रदर्शनियां देखीं और पशु पालकों के साथ विचार-विमर्श किया। इस मौके पर उन्होंने इलाके के प्रगतिशील किसानों और पशु पालकों को सम्मानित भी किया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में 25 लाख गायों को लम्पी स्किन बीमारी से बचाने के लिए विभाग द्वारा 25 लाख ख़ुराकें गोट पौक्स वैक्सीन की खरीदी गईं हैं और यह टीके मुहिम के तौर पर टीमें बनाकर राज्य के गौधन को मुफ़्त लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूअरों में स्वाईन फीवर की बीमारी के कारण राज्य के 10 ज़िले प्रभावित हुए थे, राज्य सरकार द्वारा लगभग 74 लाख रुपए 95 सूअर पालकों को अब तक जारी किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में बकरी पालन के धंधे को उत्साहित करने के लिए पशु पालकों के लिए दो दिवसीय बकरी पालक ट्रेनिंग पटियाला में करवाई जा रही है और अब तक 500 बकरी पालकों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस मौके पर डायरैक्टर पशु पालन डा. रामपाल मित्तल, डायरैक्टर डेयरी विकास कुलदीप सिंह जस्सोवाल, डा. रणबीर शर्मा, डा. राज कुमार डिप्टी डायरैक्टर, डॉ. जी.एस. बेदी और मुख्यालय मोहाली से डॉ. परमपाल सिंह और डॉ. करण गोयल उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here