Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लालच के बदले वोट...

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लालच के बदले वोट न डालने की अपील



चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर द्वारा शुरू किये गए पोडकास्ट का तीसरा एपिसोड सोशल मीडिया के अधिकारित पेज़ों (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मतदान के दौरान बाँटी जाने वाली मुफ़्त की वस्तुएँ, नकदी और अन्य चीजों ( फ्रीबीज) संबंधी बहुत विस्तार में जानकारी दी है। उन्होंने पंजाब के वोटरों को बिना किसी लालच के अपना वोट डालने की अपील की है।

Advertisements

इसके इलावा सिबिन सी ने ‘नोटा’ के बारे में भी बहुत रोचक जानकारी सांझा की है। उन्होंने कहा कि इस बार पोलिंग बूथों पर वोटरों की सुविधा के लिए ज़िला अधिकारियों की तरफ से बहुत से इंतजाम किये जा रहे हैं और वोटर भी अपनी वोट का प्रयोग ज़रूर करें।

सिबिन सी ने पोडकास्ट में लोगों की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब भी बहुत स्पष्ट शब्दों में दिए हैं। उन्होंने अपील की है कि मतदान संबंधी ताज़ा और पुख़्ता जानकारी हासिल करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर की तरफ से चलाए जा रहे सोशल मीडिया के अधिकारित पेज़ों (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) को ज़रूर फॉलो/ सबस्क्राइब किया जाये। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वटसऐप पर भी ‘चीफ़ इलैकटोरल ऑफिसर, पंजाब’ के नाम के साथ एक चैनल बनाया गया है, जहाँ लोक सभा मतदान 2024 से सम्बन्धित अहम जानकारियां शेयर की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here