Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh नेशनल अचीवमेंट सर्वे के लिए सुचारू ढंग से गतिविधियाँ चलाने के लिए...

नेशनल अचीवमेंट सर्वे के लिए सुचारू ढंग से गतिविधियाँ चलाने के लिए कमेटियों का गठन

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एन.एस.ए.) के लिए सुचारू ढंग से गतिविधियाँ चलाने के लिए जि़ला, ब्लॉक, क्लस्टर और स्कूल स्तर पर अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जि़ला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकंडरी) को नेशनल अचीवमेंट सर्वे के लिए जि़ला नोडल अफ़सर नियुक्त किया गया है। इसी तरह उप जि़ला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकंडरी), प्रिंसीपल डाइट और इंचार्ज जि़ला शिक्षा सुधार टीम को सहायक जि़ला नोडल अफ़सर नियुक्त किया गया है। सभी विषयों के जि़ला मैटर (डी.एम) इस कमेटी के मैंबर होंगे। प्रवक्ता के अनुसार एलिमेंट्री शिक्षा के लिए जि़ला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री शिक्षा) को नेशनल अचीवमेंट सर्वे के लिए जि़ला नोडल अफ़सर नियुक्त किया गया है।

Advertisements

उप जि़ला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री शिक्षा), प्रिंसीपल डाइट और इंचार्ज जि़ला शिक्षा सुधार टीम को सहायक जि़ला नोडल अफ़सर नियुक्त किया गया है। ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ जि़ला कोऑर्डीनेटर और सहायक जि़ला कोऑर्डीनेटर इस कमेटी के मैंबर होंगे। इसी तरह ही सीनियर सेकंडरी और एलिमेंट्री शिक्षा के लिए ब्लॉक स्तर और क्लस्टर स्तर पर एवं स्कूल स्तर पर भी टीमों का गठन किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार जि़ला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकंडरी) और एलिमेंट्री शिक्षा के लिए जि़ला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री शिक्षा) बतौर नोडल अफ़सर प्रत्येक शनिवार साप्ताहिक समीक्षा बैठक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here