लोक इंसाफ पार्टी के सर्कल प्रधान भाजपा में शामिल, जिला प्रधान निपुण शर्मा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा को आज उस समय और बल मिला जब लोक इंसाफ पार्टी के सेला खुर्द सरकल प्रधान दलजीत सिंह मुगोवाल ने भाजपा परिवार में शामिल होने की घोषणा की।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,वरिष्ठ नेता अवतार सिंह डांडिया,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी,कमल कुमार सैनी ने उन्हें सिरोपा पहनाकर कर स्वागत किया। इस मौके जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है।प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल पर मोहर लगा रहे है।इसी के चलते वर्तमान समय में पंजाब में राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र से अच्छे व्यक्तित्व के लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे है।

Advertisements

शर्मा ने कहा कि दलजीत सिंह का इलाके के युवाओं में अच्छा जनाधार है।जिसका लाभ पार्टी को भी मिलेगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता डांडिया ने कहा कि आने वाले समय में युद्धस्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम गांव-गांव,बूथ स्तर तक किया जाएगा। भाजपा में शामिल होने के बाद दलजीत सिंह मुगोवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सिख समाज के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है।सिख समाज प्रधानमंत्री मोदी का उनके द्वारा किए गए कार्यो के लिए धन्यवाद करता है।

असल में गुरु महाराज ने सिख समाज की सेवा करने का मौका प्रधानमंत्री मोदी को दिया है और मोदी बड़े भाग्यशाली है कि अपना कर्तव्य बड़ी निष्ठा से निभा रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वह नौजवानों को पार्टी से जोड़ने के लिए काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here