Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur शिक्षा अधिकारियों की बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक हुई, किताबों के आवंटन...

शिक्षा अधिकारियों की बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक हुई, किताबों के आवंटन की रूपरेखा तैयार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी स्कूलों में अध्ययन करने वाले विद्याथियों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरण के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर  जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं बोर्ड अधिकारियों की एक बैठक हुई । इस बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा सुखविंदर सिंह एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा धीरज विशिष्ट, क्षेत्रीय कार्यालय पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डिपो मैनेजर ललित कुमार, जिला टेक्सटबुक्स कोऑर्डिनेटर रजनीश कुमार गुलियानी एवं जिले के सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित हुए। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डिस्टिक मैनेजर ललित कुमार ने बताया कि जिले भर में प्रथम चरण एक मार्च से ब्लॉक स्तर पर पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें के समयबद्ध व सुगम वितरण के लिए नोडल केन्द्र वार रूट चार्ज घोषित कर दिया है। पुस्तकों का वितरण आगामी वर्ष के संभावित विद्यार्थियों की गिनती के अनुसार किया जाएगा । 

Advertisements

जिला स्तर पर ये संभालेंगे व्यवस्थाएं- जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा इंजीनियर संजीव गौतम एवं जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा हरभगवंत सिंह वड़ैच के मार्गदर्शन में जिलास्तर पर एलीमेंट्री स्कूलों के लिए उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा सुखविंदर सिंह एवं सेकेंडरी शिक्षा के लिए उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा धीरज विशिष्ट नोडल अधिकारी रहेंगे। इनके अधीन एक जिला टेक्स्ट बुक कोऑर्डिनेटर रजनीश कुमार गुलियानी कार्य करेंगे।नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के व्यवस्थित वितरण के लिए अधीनस्थ समस्त अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पाठ्य पुस्तक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर  जिला डिपो प्रभारी से समन्वय करते हुए नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का समयबद्ध एवं व्यवस्थित वितरण करवाना सुनिश्चित करेंगे। वहीं ब्लॉकस्तर पर ब्लॉक टेक्स्ट बुक कोऑर्डिनेटर के साथ ब्लॉक नोडल अधिकारी किताबों का आवंटन सुनिश्चित करेंगे।

इस तरह होगा वितरण

शैक्षिक सत्र 2023-24 के किताबों के वितरण के लिए जिला स्तर से पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को लगभग 11 लाख किताबें मुहैया कराई जाएंगी।किताबें ब्लॉक स्तर पर पहुंचाई जाएंगी और वही से यह किताबें स्कूल स्तर पर यह किताबें विद्यार्थियों की गिनती के अनुसार पहुंचाई जाएंगी।

स्कूल में बुक बैंक की रहेगी व्यवस्था

विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों के बुक बैंक को अपडेट किया जाए, अगर किसी कारणवश कोई किताब स्कूल में समय से नहीं पहुंच पाती है  तो विद्यार्थियों को बुक बैंक से किताब उपलब्ध करवा दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here