Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ने 20,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन वसीका नवीस...

विजीलैंस ने 20,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन वसीका नवीस किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान आज तहसील केंद्रीय, लुधियाना में तैनात वसीका नवीस नितिन दत्त को 20,000 रुपए की रिश्वत माँगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त वसीका नवीस को भुपेश जोशी, निवासी चंद्र नगर, लुधियाना शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।  
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त वसीका नवीस ने उसके 50 गज के मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए उसके पास से 70,000 रुपए की रिश्वत माँगी है। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की लुधियाना रेंज की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने जाल बिछाकर दोषी वसीका नवीस को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से पहली किश्त के तौर पर 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया है। इस सम्बन्धी उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जाँच जारी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here