Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh जी-20 शिखर सम्मेलन: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अमृतसर शहर में ड्रोन, मानव...

जी-20 शिखर सम्मेलन: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अमृतसर शहर में ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहनों के उडऩे पर लगाया प्रतिबंध

चंडीगढ़/अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को 14 मार्च से 21 मार्च, 2023 तक पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने और मानव रहित हवाई वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध में जी-20 शिक्षा कार्य समूह की बैठकों के स्थान, वे स्थान जहाँ प्रतिनिधि रह रहे हैं और मार्ग भी शामिल हैं।
विशेष रूप से, पंजाब 15-17 मार्च से दूसरे शिक्षा कार्य समूह (एड डब्ल्यूजी) की मेज़बानी कर रहा है और 28 जी-20 सदस्य देश, अतिथि देश और आमंत्रित संगठन (ओईसीडी, यूनेस्को और यूनिसेफ) 3 दिवसीय कार्यक्रम की संगोष्ठी/प्रदर्शनी और कार्यकारी समूह की बैठकों में भाग लेंगे। श्रम संबंधी एल20 बैठक 19-20 मार्च को होगी।
पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर नौनिहाल सिंह ने कहा कि बैठक के स्थानों, ठहरने के स्थानों और मार्गों को रैड ज़ोन घोषित किया गया है और सुरक्षा कड़ी करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों को उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here