सरारी के खिलाफ प्रदर्शनों को तेज करेगी कांग्रेस

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़):कांग्रेस भगवंत सिंह मान की कैबिनेट में दागी मंत्री फौजा सिंह सरारी के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करेगी। पार्टी ने कहा है कि सरारी की जगह जेल में है ना कि कैबिनेट में। यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पार्टी सोमवार, 10 अक्टूबर को सरारी को सरकार से तुरंत बर्खास्त किए जाने की मांग करते हुए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी, जिसके अपने ओएसडी ने ही खुलासा किया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा कि सरारी का सरकार में होना, ईमानदार सरकार को लेकर इनके दावों पर चपेड़ है। इससे स्पष्ट होता है कि विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त करने की कार्रवाई संगरूर लोकसभा उप चुनाव से पहले मात्र एक ड्रामा थी। यदि ये वास्तव में भ्रष्टाचार के विरुद्ध ईमानदार हैं, तो सरारी को सरकार में नहीं, बल्कि जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए था।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here