डीएवी कॉलेज में ’इंटरनशिप प्रमाण पत्र वितरण समारोह’ का आयोजन किया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डी.ए.वी. कॉलेज होशियारपुर में 12 अप्रैल को बी.एस.सी (एग्रीकल्चर) के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ’इंटरनशिप प्रमाण पत्र वितरण समारोह’आयोजित किया गया। अनिल कुमार लांबा, जिला प्रोजेक्ट अधिकारी, एन.सी.यू.आई कार्यालय होशियारपुर (पंजाब) इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अभिषेक (इंडस्ट्रियल प्रमोशन अधिकारी), तनवीर प्रूथी प्रधान नवकिरन वेलफेयर सोसायटी रजि., राजीव (एच.ओ.डी) डी.ए.वी कॉलेज होशियारपुर, राजिंदर कौर (वन विभाग), रविंदर सिंह कहलो प्रधान शादीद भगत सिंह क्रांतिकारी सोसायटी (पंजाब) इसा अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित थे। लांबा ने  छात्रों को सहकारी क्षेत्र, सहकारी समितियों का गठन कैसे करें, और सहकारी समितियों के लाभ क्या हैं, एस.एच.जी क्या है, इसका गठन कैसे करें और आय उत्पन्न करने वाली गतिविधियों के लिए इसे बैंक से कैसे जोडें आदि के बारे में जानकारी दी।

Advertisements

अभिषेक (इंडस्ट्रियल प्रमोशन अधिकारी) ने छात्रों को पी.एम.आर.वाई योजना के बारे में बताया। रविंदर सिंह कालहो ने एफ.पी.ओ के बारे में जानकारी दी। तनवीर सिंह प्रधान एन.डब्ल्यू.ए. होशियारपुर ने छात्रों को बहुमूल्य जानकारी देने के लिए सभी अधिकारियों का धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन नवकिरन वेलफेयर एसोसिएशन रजि. होशियारपुर, पंजाब, द्वारा प्रधान तनवीर प्रूथी की देखरेख में किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here