Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh कटारूचक्क ने किसानों को फ़सल की समय पर अदायगी करने के लिए...

कटारूचक्क ने किसानों को फ़सल की समय पर अदायगी करने के लिए विभाग के यत्नों की सराहना की

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज आर. एम. एस. 2023-24 के चल रहे खरीद कामों की समीक्षा करने के मद्देनज़र सभी जिलों के ज़िला ख़ाद्य और सप्लाई कंट्रोलरों ( डी. एफ. एस. सी.) के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा मीटिंग की अध्यक्षता की।

Advertisements

पंजाब भर की मंडियों में से गेहूँ की समूची लिफ्टिंग का जायज़ा लेते हुये श्री कटारूचक्क ने किसानों को समय पर अदायगी करने के लिए विभाग के यत्नों की सराहना की। मंत्री ने भंडारण (स्टोरेज) की स्थिति पर क्षेत्रीय अधिकारियों से फीडबैक माँगा और स्पष्ट किया कि फ़सल की निर्विघ्न ढुलाई और स्टोरेज कामों को यकीनी बनाने के लिए सभी यत्नों के साथ-साथ योग्य सहायता प्रदान की जायेगी।

ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह ने मंत्री को बताया कि ट्रांसपोर्ट नीति 2023-24 में दर्शाये विभागों ने आनलाइन गेट पास प्रणाली लागू कर दी है। इसके इलावा गेहूँ की ढुलाई के लिए इस्तेमाल किये जाते ज़्यादातर वाहनों में व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम (वी. टी. एस.) भी लगाया गया है और पंजाब के सभी जिलों में गेट पास आनलाइन जनरेट किये जा रहे हैं।मंत्री ने क्षेत्रीय अधिकारियों की तरफ से किये गए प्रयासों की सराहना की और खरीद कामों को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए उनको उत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here