नई कृषि नीति से शिखर पर ले जाएंगे पंजाब की कृषि: कुलदीप सिंह धालीवाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि व किसान भलाई, ग्रामीण विकास व पंचायत और एन.आर.आई मामले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि 30 जून को लागू होने वाली प्रदेश की नई कृषि नीति के माध्यम से पंजाब की कृषि को शिखर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में प्रगतिशील किसानों, विद्वानों व कृषि वैज्ञानिकों के अमूल्य सुझाव लेकर ऐसी नीति तैयार की जा रही है, जो कि कम से कम अगले 25 वर्षों तक किसानों के काम आ सकेगी।

Advertisements

एन.आर.आई किसान सम्मेल व दूसरी सरकार-किसान मिलनी

उन्होंने कहा कि पंजाब की नई कृषि नीति यहां के वातावरण, भौगोलिक स्थिति व पानी की स्थिति के अनुकूल बनाई जाएगी। वे आज होशियारपुर के गांव खडक़ां के शेरगिल फार्म में आमों के पेड़ों के नीचे खुशनुमा व खुले माहौल में आयोजित दूसरी सरकार-किसान मिलनी के दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर 6 देशों से आए एन.आर.आई व प्रदेश भर से आए प्रगतिशील किसानों को संबोधित कर रहे थे।

कहा, 30 जून को जारी होगी पंजाब की नई कृषि नीति

इस समागम में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, कृषि विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, किसान कल्याण आयोग के चेयरमैन डा. सुखपाल सिंह, पी.ए.यू के वाइस चांसलर डा. सतबीर सिंह गोसल, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

होशियारपुर के खडक़ां में 6 देशों से आए एन.आर.आई किसानों ने सांझे किए अनुभव व दिए सुझाव, प्रदेश भर से प्रगतिशील किसानों ने बड़ी गिनती में की शिरकत

कृषि मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि इस मिलनी के दो उद्देश्य हंै, पहला पारंपरिक फसल चक्र से किसानों को बाहर निकालने के लिए किसानों की सलाहों व सुझावो को जानना व दूसरा इन सुझावों के आधार पर पंजाब की नई कृषि नीति को बनाना। उन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान मौजूदा सरकार की ओर से कृषि की बेहतरी के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कृषि चुनौतियां का ही नहीं बल्कि पंजाब की समस्याओं के हल के लिए कृषि को लाभप्रद धंधा बनाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आने वाली 30 जून को लागू होने जा रही नई कृषि नीति में किसानों के सुझाव शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पंजाबी भाईयों ने विदेशों में जाकर कृषि को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। इस लिए उनके अनुभवों का पंजाब के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नदियों व नहरी पानी का सुचारु प्रयोग समय की मुख्य मांग है। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली व बीजों के वितरण को पारदर्शी बनाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं व धान के फसली चक्र से निकलकर कृषि विभिन्नता के तौर पर सब्जियों, फलों व मक्की आदि की काश्त की ओर प्रेरित किया जा रहा है और इनके मंडीकरण व प्रोसेसिंग संबंधी योग्य नीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग फसलों के लिए अलग-अलग बोर्ड बनाने संबंधी भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंजाब को नई दिशा देना चाहती है और 75 वर्ष बाद पहली बार पंजाब सही रास्ते पर उड़ान भरने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बागवानी को उत्साहित करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग फलों की काश्त को उत्साहित किया जाएगा व कृषि में जहरों के इस्तेमाल को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब की कृषि ठीक कर ली जाए तो पूरा पंजाब दोबारा से रंगला पंजाब बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिज्ञ ईमानदार हो तो यह सब संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार की ओर से बासमती का रेट तय किया गया है, इसी तरह बाकी फसलों के भी कम से कम मूल्य निर्धारित किए जाएंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बनाई जा रही नई कृषि नीति पंजाब को एक नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जो कि खुद जमीन से जुड़े नेता हैं, पंजाब की किसानी को बचाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी किसान मिलनियां पंजाब की किसानी को जीवित रखने का एक बड़ा प्रयास है।

इस मौके पर एन.आर.आई किसानों व विद्वानों ने अपने अनुभव सांझे किए व कृषि नीति संबंधी बहुमूल्य सुझाव दिए जिनमें डा. गुररीत पाल सिंह बराड़, डा. हरदीप सिंह, डा. इंदर मान, डा. विक्रम गिल, जसवीर सिंह सिद्धू, अमनप्रीत बराड़ शामिल थे। इसके अलावा चरणजीत सिंह बाठ, गैरी चैहल व फ्रिजनो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रेजीडेंट की ओर से वीडियो संदेशों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई गई।

इस अवसर आम आदमी पार्टी की शहरी जिलाध्यक्ष व जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर, लोक सभा इंचार्ज हरविंदर सिंह बख्शी, देहाती जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के इंचार्ज प्रो. जी.एस. मुल्तानी, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, दी होशियारपुर कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा बॉबी, मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह, डिप्टी डायरेक्टर कृषि विज्ञान केंद्र मनिंदर सिंह बौंस, पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर बी.एस.घुम्मण, पूर्व डिप्टी डायरेक्ट बागवानी अवतार सिंह, जगबीर सिंह शेरगिल, गुरबीर सिंह चोभाल जांबिया, गुरशमिंदर सिंह बराड़ आस्ट्रेलिया, आज्ञाकार सिंह गरेवाल, अमनदीप सिद्धू, केवल सिंह बासी यू.एस.ए, रजिंदरमीत तंजानिया, रमेल सिंह तूर आस्ट्रेलिया, गुरिंदर सिंह औजला, ईशविंदर सिंह गरचा, सतनाम सिंह चाना, विशाल बैक्टर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here