कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव नारु नंगल खास में 10.50 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए शुरु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य गांवों को बेहतर बनाना है, जिसके लिए गांवों में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और हर छोटी से बड़ी समस्या का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जा रहा है। वे गांव नारु नंगल खास में 10.50 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। विकास राशी में से 5 लाख रुपए सीवरेज व 5.50 लाख रुपए वाटर सप्लाई संबंधी खर्च किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे गांवों का दौरा कर वहां की पंचायतों से गांवों की जरुरतों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं ताकि भविष्य में उसी हिसाब से संबंधित गांवों में विकास कार्य शुरु करवाए जाएं। उन्होंने नौजवानों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि दिखाने की अपील की। उन्होंने गांव की महिलाओं को कहा कि अगर गांव की महिलाएं मिल कर गांव में अपना कुछ स्वरोजगार शुरु करना चाहती है, तो पंजाब सरकार की ओर से उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर सरपंच देवराज, ऊषा कुमारी, पंडित बलदेव राज के अलावा समूह पंचायत सदस्य व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here