पर्यावरण की संभाल आज के दौर की मुख्य जरूरत: संगीता सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़ )। विश्व पर्यावरण माह के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में प्रिंसिपल वैशाली चड्ढा के मार्गदर्शन में समुदाय के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर इको क्लब इंचार्ज मैडम संगीता सैनी विशेष तौर पर शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन केवल इस पर्यावरण के कारण ही संभव है। इस पर्यावरण में जीवन के लिए हर आवश्यक वस्तु और गैसें विद्यमान है। पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है। इस पृथ्वी के सभी जीव-जंतु इस पर्यावरण पर ही निर्भर करते है। पृथ्वी की सतह पर परतें बनी हुई है, जो पृथ्वी के अंदर की सतह को सुरक्षित रखती है जिनमें एक ओजोन परत भी होती है, जो सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है। ये किरणें पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं दोनों के लिए खतरनाक होती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि चाहे हमने कितना भी विकास क्यों ना कर लिया हो परंतु आज भी हम प्रकृति पर निर्भर है। यह पर्यावरण ही हम सभी को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करता है और सभी आवश्यक गैसें भी इस पर्यावरण में ही मिलती है। हम सभी भोजन एवं पानी के लिए इस पर्यावरण पर ही निर्भर करते है। इस पर्यावरण से हमें विभिन्न प्रकार के खनिज पदार्थ भी प्राप्त होते है। पर्यावरण में नदियाँ, तालाब, जंगल, पर्वत एवं समुद्र भी है, जो अपने आप में ही बहुत सुंदरता बटोरे हुए है। इसमें शुद्ध हवा एवं पानी है।

इस मौके पर स्कूल इंचार्ज लेक्चरर शरणदीप कौर ने कहा कि इस पृथ्वी पर विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतु रहते है। यह पर्यावरण ही हम जीव-जन्तुओं के जीवन को संतुलन बनाए रखता है, लेकिन आज मनुष्य इस प्रकृति के महत्व को कम करने में लगा हुआ है। आज मनुष्य के हर कार्य से प्रकृति पर नकारात्मक प्रभाव पढ़ रहा है। आज हवा, पानी और मृदा प्रदूषित हो गई है। मनुष्य लगातार पेड़-पौधों को काटता ही जा रहा है। जिससे इस प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। इस मौके पर गांव निवासियों के साथ-साथ बच्चों ने भी स्कूल परिसर में पौधे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here