भाजपा ने चब्बेवाल से तीन मंडल अध्यक्ष किए घोषित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । जिला भाजपा की ओर से जारी प्रेसनोट में जिला महामंत्री बिन्दुसार शुक्ला ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और प्रदेश महामंत्री व ज़ोनल प्रभारी जीवन गुप्ता के साथ विचार-विमर्श करके जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने आज मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है।

Advertisements

जानकारी देते हुए शुक्ला ने बताया कि विधानसभा चब्बेवाल में पड़ते चब्बेवाल मंडल से मंगत राम,भाम मंडल से गुरसेवक सिंह,कोट फतुही मंडल से सतबीर सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी और पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर काम करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here