राष्ट्रीय खेलों में गतका खेल को शामिल करना अत्यंत सराहनीय कार्य: वरिंद्रपाल सिंह

मोगा (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा ग़ोवा में आयोजित होने जा रही 37 वीं राष्ट्रीय खेलों में पंजाब की लोकप्रिय खेल गतका को शामिल किया गया है , जिक्र योग्य है कि यह खेलें अक्टूबर महीने में तटीय राज्य गोवा में आयोजित की जा रही है । इस सबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी मोगा एवं गतका ऐसोसिएशन पंजाब के उपाध्यक्ष वरिंद्र पाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि वह और उनकी समस्त टीम इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे । गतका विशुद्ध रूप से पंजाब की खेल के रूप से जानी जाती है व पिछले लंबे अरसे से यह खेल पंजाब स्तर पर लाखों युवाओं और खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रही है ।

Advertisements

उन्होंने बताया कि देश के कोने कोने में रहने वाले सिक्ख समुदाय के गतका खेल से विशेष लगाव के कारणा इसका प्रचार प्रसार अन्य राज्यों में भी हो रहा है जिसके चलते इस खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आई ओ ए) और खेल तकनीकी आचरण समिति (जीटीसीसी) का विशेष आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर उन्होंने नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल (स्टेट अवार्डी) को बधाई देते हुए कहा कि यह सब हरजीत सिंह ग्रेवाल साहब के संकल्प , दूरदर्शिता , निरंतर मेहनत और लगन से ही संभव हो पाया है। हरजीत सिंह ग्रेवाल ने इस संबंध में आई. ओ. सी. और जी.टी.सी.सी. के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के माध्यम से भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा गतका खेल को मान्यता देने और इसे राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने के लिए का जोरदार समर्थन किया गया था।

जिसके बाद सिक्ख समुदाय के राष्ट्रीय और विरासती खेल गतका को राष्ट्रीय खेलों में डैमो खेल के रूप में शामिल किया गया है। गतका एसोसिएशन पंजाब के उपाध्यक्ष एवं रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी मोगा वरिंद्र पाल सिंह ने इस फैसले के लिए जहां भारतीय ओलम्पिक संघ प्रधान डॉ. पी. टी. ऊषा (सदस्य राज्यसभा) और जी. टी. सी. सी. के चैयरमेन अमिताभ शर्मा, कार्यकारी सदस्य एस. भूपिंदर सिंह बाजवा और सभी सदस्यों का भी धन्यवाद कियाऔर उम्मीद व्यक्त की कि एक दिन गतका खेल एशियाड , राष्ट्र मंडल और औलंपिक खेलों में भी पंजाब और भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here