जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा पूरी मजबूती के साथ नए आयाम कर रही स्थापित: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का होशियारपुर पहुंचने पर भाजपा स्पोर्टस सैल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रधान मोहित संधू व डा. पंकज शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जत्था रोशन ग्राउंड में आयोजित होने वाली रैली के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई कार्यकर्ताओं का जत्था किया रवाना और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में देश में पार्टी मजबूत हुई है और जनाधार बढ़ा है।

Advertisements

भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब के कार्यकर्ताओं ने नड्डा के होशियारपुर आगमन पर किया जोरदार स्वागत

उन्होंने कहा कि श्री नड्डा व उनकी सारी टीम पार्टी की मजबूूती के लिए कार्य कर रही है, जिसके चलते आने वाले समय में भाजपा ही एकमात्र विकल्प होगी। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार ने कई मील पत्थर स्थापित किए हैं, जिनके बल पर 2024 में केन्द्र में फिर से भाजपा का परचम फहराएगा। उन्होंने कहा कि श्री नड्डा का होशियारपुर दौरा कार्यकर्ताओं में नई जान फूंक कर जाएगा और कार्यकर्ता मिशन 2024 के लिए आज से ही जुट जाएंगे। इस मौके पर विजय अग्रवाल, नीरज शर्मा, रजनीश, जसवीर सिंह, डा. राज कुमार, हरप्रीत, दलजीत सिंह, घनश्याम, सोनू कुमार, कुंदन सिंह, यंगबहादुर सिंह, रिंकू सिंह, परमजीत राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here