एसवीजेसी डीएवी पब्लिक स्कूल दसूहा में विश्व योग दिवस मनाया गया

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), मनु रामपाल। विश्व योग दिवस के रूप में विश्व भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। योग एक ऐसी क्रिया है जिसे अपनाकर हम निरोगी काया के मालिक बन सकते हैं। योग के द्वारा मनुष्य की आत्मिक उन्नति में भी बहुत मदद मिलती है । हम जानते ही हैं कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है और हमारा मन स्वस्थ तभी होगा जब हम शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे ।शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग की आवश्यकता होती है । इन्हीं सब बातों के महत्व को ध्यान में रखते हुए आज पूरे विश्व भर में योग दिवस मनाया जा रहा है।

Advertisements

इसी उपलक्ष्य में एसवीजेसी डीएवी पब्लिक स्कूल दसूहा की प्रधानाचार्या रश्मि मैंगी के कुशल नेतृत्व में ‘ विश्व योग दिवस ‘मनाया। इसमें सबसे पहले सूर्य नमस्कार करवाया गया। इसके पश्चात विविध प्रकार के योग आसन करवाए गए और इनका महत्व भी बताया गया। अंत में योग शिक्षिका ने योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here