Monday, October 26, 2026
Home Punjab डीएवी टौणी देवी में मनाया गया योग दिवस

डीएवी टौणी देवी में मनाया गया योग दिवस

हमीरपुर, (द स्टैलर न्यूज़): रजनीश शर्मा । डीएवी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरकोटी स्थित टौणी देवी में इंटरनेशनल योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। योग को जीवन का अनिवार्य अंग बनाने की प्रेरणा से शुरू हुआ योगभ्यास आकर्षण का केंद्र रहा। शारीरिक स्वास्थ्य और बीमारियों से निदान के लिए योग के विभिन्न लाभों को बताया गया।

Advertisements

इसके अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता, कविताएँ एकल योगासन प्रस्तुति, पेंटिंग, सामूहिक योगासन नृत्य जैसी प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं ।  प्रधानाचार्य मोहिंदर सिंह डोगरा ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के महत्व को बताते हुए जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए तो योग का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि प्रतिदिन  योग  के नियम का पालन करने  वाला विद्यार्थी एकाग्र और कुशाग्र होता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here