Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ब्यूरो द्वारा एसडीएम कार्यालय मालेरकोटला में तैनात क्लर्क को 5 लाख...

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा एसडीएम कार्यालय मालेरकोटला में तैनात क्लर्क को 5 लाख रुपए रिश्वत अपने पास रखने के दोष में गिरफ़्तार

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। कानून्गो विजयपाल सिंह को 5 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना की आर्थिक अपराधिक शाखा ( ई.ओ.डब्ल्यू.) ने आज एस.डी.एम. मालेरकोटला कार्यालय में तैनात क्लर्क रोहित शर्मा उर्फ रोहित कुमार को उक्त कानून्नगो की तरफ से दी रकम को अपने पास रखने के दोष में गिरफ़्तार किया है।

Advertisements

वर्णनीय है कि विजीलैंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा ने कानून्नगो विजयपाल को शिकायतकर्ता करमजीत सिंह निवासी गांव भैनी कलां से उसकी ज़मीन की तक्सीम करवाने और सडक़ के लिए अधिग्रहित ज़मीन का मुआवज़ा दिलाने बदले दो किश्तों में 5 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया था।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो को इस मामले में क्लर्क रोहित शर्मा की श्मूलियत का पता लगा है, जो कि एस.डी.एम. मालेरकोटला के रीडर के तौर पर तैनात है। उक्त कानून्नगो ने रिश्वत की यह रकम उसे दी थी। उन्होंने बताया कि मुलजिम क्लर्क को गिरफ़्तार कर लिया गया है और बाकी पूछताछ की जा रही है। इस संबंधी एफ.आई.आर नं. 2 तिथि 23- 02- 2023 को भृष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 अधीन थाना आर्थिक अपराध शाखा, विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना में पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here