Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार द्वारा 14 फरवरी को वोटरों के लिए वेतन सहित छुट्टी...

पंजाब सरकार द्वारा 14 फरवरी को वोटरों के लिए वेतन सहित छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा 14 फरवरी, 2021 को उन जिलों के वोटरों के लिए वेतन समेत छुट्टी का ऐलान किया गया है जिनके नगर निगमों, नगर कौंसिलों, नगर पंचायतों में आम चुनाव और नगर निगम / नगर कौंसिल / नगर पंचायतों के कुछ वार्डों में उपचुनाव होने हैं।

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की तरफ से दुकानों, व्यापारिक संस्थानों और फ़ैक्टरियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वेतन सहित छुट्टी का ऐलान किया गया है जहाँ 14.2.2021 (रविवार) को नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर पंचायत और उपचुनाव होने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here