Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh संधवां ने श्री राम की पवित्र प्राण प्रतिष्ठा का राजनीतिकरण करने को...

संधवां ने श्री राम की पवित्र प्राण प्रतिष्ठा का राजनीतिकरण करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कल अयोध्या में होने वाली भगवान श्री राम के पवित्र प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर समूह देश निवासियों को बधाई दी है। पंजाब विधान सभा स्पीकर ने अपने संदेश में कहा कि सभी धर्म प्रत्येक के लिए सांझा होते हैं और कोई भी व्यक्ति कभी भी परमात्मा पर एकाधिकार का दावा नहीं कर सकता। 

Advertisements

स. संधवां ने कहा, ”भाजपा ने अपने राजनैतिक लाभ के लिए श्री राम का नाम बरतने की कोशिश की है।” उन्होंने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण काम है, जोकि हमारे संवैधानिक सिद्धांतों के साथ बिल्कुल ही मेल नहीं खाता। 

देश विदेश बसते समूह नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए स. संधवां ने सार्वभौमिक भाईचारे और सौहार्द के लिए अरदास करते हुये कहा कि बेशक प्रभु की याद को राजनैतिक मकसद की पूर्ति के लिए बरतने के अथक यत्न किये जा रहे हैं, परन्तु प्रभु भक्ति को किसी राजनैतिक भावनाओं के घेरे में कैद नहीं किया जा सकता। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here