2024 में सुनील जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा जीतेगी पंजाब की सभी लोकसभा सीटे: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का होशियारपुर लोकसभा पहुंचने पर भाजपा स्पोटर्स सैल पंजाब ने प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री किरन रीजीजू व प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा स्पोटर्स सैल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व व प्रदेश संगठन मंत्री रीजीजू जी के मार्गदर्शन से भाजपा पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्ष से मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह भारत ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाया है उससे देश की जनता ने एक बार फिर माननीय नरेंद्र मोदी जी को जीताकर प्रधानमंत्री बनाने व एनडीए के सरकार को दोबारा लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिससे देश में तरक्की व खुशहाली का व्यापक माहौल बना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा स्पोटर्स सैल पंजाब के सभी कार्यकर्ता 2024 में भाजपा को जीताने व मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं संबंधी जानकारी देकर भाजपा के हक में वोट डालने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर भाजपा स्पोटर्स सैल के सचिव गौरव शर्मा, डा. पंकज शर्मा, जिला अध्यक्ष मोहित संधू, उपाध्यक्ष गौरव वालिया ने होशियारपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here