आर्मी सर्विस कोर्प द्वारा अग्निवीरवायु की भर्ती सम्बन्धी ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन मुहिम 27 जुलाई से आरंभ

The Stellar News Logo

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़): आर्मी सर्विस कोर्प, अम्बाला द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ (यू. टी.), जम्मू और कश्मीर (यू. टी.) और लद्दाख़ (यू. टी.) के योग्य नौजवानों के लिए अग्निवीरवायु की भर्ती सम्बन्धी ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन मुहिम 27 जुलाई, 2023 से आरंभ की जा रही है। यह रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगी और 13 अक्तूबर, 2023 को ऑनलाइन परीक्षा ली जायेगी।

Advertisements

इस संबंधी और जानकारी देते हुये सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन मुहिम के लिए 27 जून, 2003 से 27 दिसंबर, 2006 ( यह दोनों तिथियां भी शामिल हैं ) के मध्य जन्में बच्चे योग्य हैं। इस भर्ती मुहिम के लिए साईंस विषय के इलावा हिसाब, अंग्रेज़ी और भौतिक विषयों के साथ 50 प्रतिशत नंबरों के साथ बारहवीं पास या डिप्लोमा या वोकेशनल कोर्स धारक नौजवान अपने-आप को रजिस्टर कर सकता है। इस भर्ती मुहिम सम्बन्धी ज़्यादा जानकारी agnipathvayu.cdac.in से ली जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here