सीजेएम की ओर से दसूहा के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सचिव पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी एस.ए.एस के दिशा निर्देशों व जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-सी.जे.एम अपराजिता जोशी ने उप मंडल दसूहा के गांव घोगरा व सगरां का दौरा किया। इस मौके पर उप मंडल कानूनी सेवाएं कमेटी दसूहा के व अतिरिक्त सिविल जज-कम-चेयरमैन परमिंदर कौर बैंस भी मौजूद थे।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-सी.जे.एम अपराजिता जोशी ने गांव वासियों को नालसा स्कीम 2010 के बारे में जानकारी दी व बाढ़ से प्रभावित हुए गांव वासियों की मुश्किलों को सुना। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मुश्किलों को प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा उप मंडल दसूहा के पैनल के एडवोकेट एच.एस हुंदल ने भी गांव वासियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता व राष्ट्रीय लोक अदालतों, स्टेट लोक अदालतों व पर्मानेंट लोक अदालतों(जन उपयोगी सेवाओं) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इन लोक अदालतों का निर्णय अंतिम होता है। लोक अदालत में हुए फैसले की कोई भी अपील नहीं होती। इससे धन व समय की बचत होती है व दोनों पक्षों का आपसी प्यार बढ़ता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट तौर पर बताया कि इन लोक अदालतों में पैंडिंग व प्री-लिटिगेटिव दोनों तरह के केस सुने जाते हैं। पैंडिंग केस वे जो अदालतों में पहले ही चल रहे होते हैं और प्री-लिटिगेटिव केस वे हैं, जो अदालतों में नहीं चल रहे होते, जैसे कि बिजली के बिल, पानी के बिल, टैलीफोन का बिल, इंश्योरेंस कंपनी के केस, बैंकों के केस आदि।

इस मौके पर 9 सितंबर 2023 को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से भी परिचित करवाया गया। उप मंडल दसूहा की पैरा लीगल वालंटियर जसप्रीत ने गांव वासियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता संबंधी सामग्री व नेशनल लोक अदालतों के पैंफलेट बांटे। इस मौके पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के पैरा लीगल वालंटियर पवन कुमार भी मौजूद थे।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने इस दौरान फ्रंट आफिस दसूहा का भी दौरा किया और फ्रंट आफिस के कार्यवाही रजिस्टर को भी चैक किया। उन्होंने फ्रंट आफिस के रिटेनर व पैरा लीगल वालंटियर को और भी अच्छे ढंग से काम करने के आदेश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here