होशियारपुर में बसपा का रोष प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आम आदमी पार्टी की गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों, पिछड़े वर्गों, धार्मिक अल्पसंख्यकों, विद्यार्थियों के प्रति गलत नीतियों और पुलिस प्रशासन के बुरे व्यवहार के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी द्वारा पंजाब स्तर पर चलाए गए जन आंदोलन के अंतर्गत जसवीर सिंह गढ़ी, प्रधान बसपा पंजाब, नछत्तर पाल विधायक एवं इंचार्ज चंडीगढ़ के नेतृत्व में बसपा की ओर से होशियारपुर शहर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने डी.सी. दफ्तर तक रोष मार्च निकाला और राज्यपाल के नाम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर चाबा को एक मांग पत्र भी सौंपा। विशाल रोष धरने को संबोधित करते हुए जसवीर सिंह गढ़ी, प्रधान बसपा पंजाब ने कहा कि केंद्र और राज्यों में बसपा की सरकार बने बिना दलितों, गरीबों और बहुजनों पर अत्याचार समाप्त नहीं हो सकते।

Advertisements

अत्याचार और जुल्म खत्म करने के लिए केंद्र और राज्यों में बसपा का शासन जरूरी: गढ़ी

पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद आपराधिक घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है और जगह-जगह दलितों का सामाजिक बहिष्कार हो रहा है, लेकिन सरकार सो रही है। आप सरकार आरक्षण नीति की धज्जियां उड़ाकर संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। अधिकारियों और पुलिस भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया। नछत्तर पाल एम.एल.ऐ. ने कहा, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की बकाया राशि जारी करने और नीले कार्ड काटने का मुद्दा विधानसभा में जोर-शोर से उठाया गया है। पुलिस पंजाब में दलितों के खिलाफ झूठे मामले बनाकर उन्हें परेशान कर रही है। जालंधर में 163 बसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं।

इस धरने को गुरलाल सैला, राजिंदर सिंह ठेकेदार, गुरनाम चौधरी (सभी महासचिव पंजाब), दलजीत राय जिला प्रधान, मनिंदर सिंह शेरपुर और ओंकार सिंह झम्मट सचिव बसपा पंजाब, सुखदेव सिंह बिट्टा, इंचार्ज मुकेरियां प्रदेश कमेटी सदस्य, मदन बैंस जिला इंचार्ज, हरजीत लाडी, लाडी मान, यश भट्टी, अमरजीत सिंह गढ़शंकर, बबलू गढ़शंकर, कुलविंदर बोदल, अमनदीप, बूटा राम मुकेरियां, बीबी महिंदर कौर, जिला अध्यक्ष महिला विंग आदि ने भी संबोधित किया। धरने की प्रधानगी जिला प्रधान दलजीत राय ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here