लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा शुरू करेगी वोटर चेतना महाअभियान: खोजेवाल 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्णायक कदम आगे बढ़ते हुए वोटर चेतना महाअभियान चलाने जा रही है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार नए वोटर बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यापक पैमाने पर जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, साथ ही बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर वोटर कैंप लगाए जाएंगे। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओ की भाजपा बेट मंडल प्रधान बलवंत सिंह बुट्टा के नेतृत्व में बलदेव सिंह कोकलपुर के निवास  पर आयोजित बैठक में भाजपा राष्ट्रव्यापी अभियान की जानकारी देते हुए जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने बताया कि इस अभियान की रूपरेखा त्यार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रिकॉर्ड मतों के तय लक्ष्य को हर हालत में पूरा करना है।दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के पंजाब लाखो कार्यकर्ताओं के लिए मुश्किल नहीं है।उन्होंने कहा कि उन्हे बैठक में मौजूद सभी के रणनैतिक सामर्थ्य और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत पर पूरा विश्वास है।

Advertisements

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वयं के पक्ष में मत प्रतिशत को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाने के लिए हम सबको मतदान के प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाना है जिसके लिए उनकी वोटिंग और उससे उनके जीवन में आने वाले सकारत्मक बदलाव को लेकर जागरूक करना है।खोजेवाल ने अभियान की रूपरेखा को विस्तार से रखते हुए कहा कि इस पूरे अभियान को भाजपा जिला महासचिव देव शर्मा फगवाड़ा,जिला सचिव अश्वनी तुली कपूरथला,जिला उपप्रधान राकेश नीटू सुल्तानपुर लोधी के संयोजन में चलाया जाएगा। उनकी मदद के लिए जिले की पूरी टीम रहेगी।खोजेवाल ने बताया कि शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर पर नवीन मतदाता अभियान के लिए कैंप बनाकर पार्टी की तरफ से तय बीएलए 1 और 2 का समन्वय सरकारी बीएलओ के साथ समन्वय बनाते हुए इस अभियान को चलाया जाएगा। इस दौरान तीन तरह के कार्य किए जाएंगे पहला नवीन मतदाता बनाना,दूसरा कोई मतदाता यदि नही है किसी कारणवश तो उसका नाम कटवाना और तीसरा यदि किसी का पता बदला है तो उसे अपडेट कराना है।

खोजेवाल ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र का केन्द्र बिन्दू होता है।लोकतंत्र को मजबूत करने में निसंदेह मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिवर्ष नव मतदाता सूची में लाखों युवा मतदाता लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी के रूप में प्रवेश करते है। इन नव मतदाताओं में जागरूकता राष्ट्रहित में आवश्यक है। जिम्मेदार नागरिक एवं राष्ट्रहित में राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते नव मतदाताओं को जागरूक करना राजनैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। खोजेवाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी संस्था है, जो नए मतदाताओं को चुनाव प्रणाली से जोड़ने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाती है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान आकाश कालियाजिला उपप्रधान कपूर चंद थापर, युवा मोर्चा के जिला प्रधान सन्नी बैंस, युवा मोर्चा जिला उपप्रधान संदीप सिंह थिंद, युवा मोर्चा मंडल बेट प्रधान गुरप्रीत सिंह गोपी, थापर , गुरदेव सिंह पुपिंदर सिंह, जगदेव सिंह, बलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here