Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur सार्थक प्रयास: 7 जनवरी को होगी होशियारपुर हॉफ मैराथन, रजिस्ट्रेशन शुरु

सार्थक प्रयास: 7 जनवरी को होगी होशियारपुर हॉफ मैराथन, रजिस्ट्रेशन शुरु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्पोट्र्स के दीवानों और सेहत के लिए सजग रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। होशियारपुर में 7 जनवरी को होशियारपुर हॉफ मैराथन आयोजित की जा रही है। जिसकी रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुकी है और दौड़ के शौकीन 25 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन एवं आयोजकों द्वारा तय किए गए स्थानों पर पहुंच कर करवाई जा सकती है। और तो और इसके लिए तय की गई फीस भी नाममात्र ही रखी गई है ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागी इसमें भाग ले सकें।

Advertisements

होशियारपुर स्पोट्र्स क्लब के अध्यक्ष रमन वर्मा (वर्मा हुंडई), अंकुर सूद, अमित जैन, सन्नी नारंग, नितिन चावला, रोहित महाजन, विशाल पुरी, बलराज सिंह चौहान, गगन बल्ल, योगेश चंद्र (बी.डी. आप्टीकल्स), राहुल पासी, योगेश चंद्र, आयुश खुल्लर, अनमोल सूद, अगनिक घोष, रणधीर सिंह, विक्रम पटियाल तथा हनी भिंडर सहित अन्य सदस्यों ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में इस संबंधी विस्तृत जानकारी दी।

hiwi cycle

प्रधान रमन वर्मा ने बताया कि 7 जनवरी को आयोजित की जाने वाली इस हॉफ मैराथन के लिए प्रतिभागी 25 दिसंबर तक अपनी रजिस्ट्रेशन वैब साइट तथा तय किए गए प्वाइंटों पर जिनमें बी.डी. आप्टीकल्स कृष्णा नगर, नारंग कैफेटेरिया सैशन चौक, पटियाल गैस एजेंसी थाना सदर चौक, बिन्नी टॉप-10, बिहारी लाल एंड संस सैशन चौक तथा न्यू फिटनैस जिम माल रोड शामिल हैं पर पहुंच कर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मैराथन 2 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर तथा 21 किलोमीटर तक की तय की गई है। उन्होंने बताया कि 2 किलोमीटर के लिए 500 रुपये, 5 किलोमीटर के लिए 700 रुपये, 10 किलोमीटर के लिए 1000 रुपये तथा 21 किलोमीटर के लिए 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है। उन्होंने बताया कि मैराथन में होशियारपुर के अलावा देश के अलग-अलग भागों से प्रतिभागी पहुंच रहे हैं। उन्होंने मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे 25 दिसंबर तक अपनी रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि समय पर सभी तैयारियां पूरी की जा सकें।

उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए प्रतिभागी सुबह साढे 6 बजे सर्विसज क्लब के समक्ष जुटेंगे और ठीक 7:30 बजे मैराथन प्रारंभ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here