श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन इंडियन विभिन्न मंदिरों में हुए नतमस्तक 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) गौरव मढ़िया।  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ और पवित्र दिन के अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन ने विभिन्न मंदिरों में जाकर श्रधालुओ के दर्शन किए और   नतमस्तक हुए।जहां इंडियन ने विभिन्न मंदिरों अपनी हाजरी लगवाई वहीँ शहरवासिओ के लिए इस पवित्र दिन पर उनके अच्छे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि भारत एक बहुसांस्कृतिक देश है और इसकी सुंदरता इसी बहुसंस्कृतिवाद में है। यहां विभिन्न धर्मो के रीति-रिवाज त्योहारों को बराबर महत्व दिया जाता है।जिस प्रकार एक बगीचे की सुंदरता उसमें लगे विभिन्न प्रकार के फूलों से होती है, उसी प्रकार भारत देश की विशिष्टता भी उसके विभिन्न धार्मिक आकर्षणों से होती है। ऐसा जुड़ाव केवल भारतीय संस्कृति में ही मजूद है,जिसमे हर धर्म की धार्मिक भावनाओं को मुख्य रखते हुए हर त्यौहार को यहां के लोगों द्वारा प्रेम,सम्मान और सौहार्द के साथ मनाया जाता है।इंडियन ने कहा कि हमें हर त्यौहार को मिलजुल कर मनाना चाहिए।

Advertisements

त्योहार मिल-जुलकर मनाने से त्योहार उत्सव का रूप ले लेते हैं।उन्होंने कहा कि भारत की धर्मनिरपेक्षता पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। भले ही हमारे रीति-रिवाज और परंपराएं अलग-अलग हैं, त्योहार लेकिन मिल-जुलकर मनाने से हमारी खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों खास कर नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने में विशेष रूप से सहायक होते है। इंडियन ने सभी शहरवासियों को श्री कृष्ण जन्म अष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि जन्म अष्टमी का यह दिन लोगों को शांति और सद्भाव का जीवन जीना सिखाता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण शांति और सच्चाई के दूत थे। श्री कृष्ण की शिक्षाएं सद्भाव और भाईचारे के बंधन को मजबूत करती हैं और यही कारण है कि सभी धर्म और संप्रदाय के लोग जन्म अष्टमी को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इंडियन ने सभी से भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं का पालन करके अपने जीवन को सफल बनाने की भी अपील की।इस मौके पर अनमोल कुमार,कुलवंत औजला, सुखदेव सिंह, कुलविंदर सिंह ढोट, गौरव कंडा,परमजीत सिंह, लखविंदर सिंह, गुरनूर सिंह,सिमर बावा,करण दीक्षित व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here