रेलवे बोर्ड के एडिशनल मैंबर विजय प्रताप ने रेल इंजन करखाना का किया दौरा

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेम्बर (ट्रैक्शन) विजय प्रताप सिंह ने 15 सितंबर, 2023 को भारतीय रेलवे, पटियाला की एक इकाई, पटियाला रेल इंजन करखाना (पी.एल.डब्ल्यू) का महत्वपूर्ण दौरा किया। उनके आगमन पर, पी.एल.डब्ल्यू के प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रमोद कुमार ने पी.एल.डब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विजय प्रताप सिंह के आने पर उनका स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान विजय प्रताप सिंह ने पी.एल.डब्ल्यू में कारखाने की विभिन्न शाप का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया और लोकोमोटिव निर्माण प्रक्रिया की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।

Advertisements

उन्होंने वर्कर्स का काम करते हुए देखा और लोको असेंबली शाप में निर्माणाधीन विद्युत लोकोमोटिव पर विशेष ध्यान दिया। अपनी अमूल्य विशेषज्ञता प्रदान करते हुए, विजय प्रताप सिंह ने लोकोमोटिव निर्माण प्रक्रिया में सुधार के लिए ज़ोर दिया और वर्कर्स के काम की सराहना भी की। बाद में विजय प्रताप सिंह ने लोकोमोटिव निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर पी.एल.डब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की ।

बैठक के दुरान, उनके बहुमूल्य सुझावों का उद्देश्य, पी.एल.डब्ल्यू में लोकोमोटिव के उत्पादन को मजबूत करना था , ताकि भारतीय रेलवे की भविष्य लोकोमोटिव के उत्पादन की मांगों को पूरा किया जा सके। विजय प्रताप सिंह ने स्टाफ काउंसिल के सदस्यों और विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here