Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur बी.ए.एम खालसा कालेज गढ़शंकर में लगा स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप

बी.ए.एम खालसा कालेज गढ़शंकर में लगा स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर बी.ए.एम खालसा कालेज गढ़शंकर में आठवां स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में कालेज की प्रिंंसिपल लखविंदरजीत कौर ने कालेज के विद्यार्थियों व स्टाफ का हौंसला बढ़ाया। जानकारी देते हुए प्रोजैक्ट के कन्वीनर नरेश गुुप्ता ने बताया कि अर्जुन वीर फाउंडेशन के सिम्मी सिंह ने विद्यार्थियों को स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन प्रोजैक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समझाया कि किस तरह रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हम किसी भी जरुरतमंद बीमार व्यक्ति को स्वस्थ करने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान कालेज के विद्यार्थियों व स्टाफ ने स्टैम सैल दान के लिए रजिस्ट्रेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रोजैक्ट कन्वीनर ने बताया कि स्टैम सैल के बारे में विस्तारपूर्वक प्रस्तुति व कालेज प्राध्यापकों की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान के चलते बहुत से विद्यार्थियों ने स्टैम सैल दान की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपने आपको रजिस्टर्ड करवाया व अपने मुंह के स्वैब के नमूने दिए।

Advertisements

नरेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में अर्जुनवीर फाउंडेशन के साथ मिलकर जिला प्रशासन स्टैम सैल योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टैम सैल थैरेपी ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, जेनेटिक डिसऑर्डर जैसी कई जानलेवा बीमारियों के लिए काफी कारगर है और इस थैरेपी के प्रयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। इस मौके पर प्रो. मनबीर कौर के अलावा कालेज के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here