पंजाब के हितों को दूसरों के हाथों गिरवी रखने वाली मान सरकार के हर अत्याचार का हिसाब होगा: राजेश गुप्ता/नवी रैहल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पर आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा की गई कार्यवाही पूरी तरह से असंवैधानिक है और अति निंदनीय है। प्रदेश के असल मुद्दों को हल करने की बजाए पंजाब की मान सरकार सच्च बोलने वालों की आवाज को दबाने में लगी हुई है, लेकिन प्रदेश की जनता अब इनकी सच्चाई जान चुकी है और आने वाले समय में सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

Advertisements

यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता व शहरी प्रधान नवप्रीत रैहल ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है और खैहरा तो पंजाब के लोगों को सच्चाई से रूबरू करवाने का काम कर रहे थे, जो इस सरकार को हजम नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि जनता को मुफ्त की चीजों का लालच देकर अधिक देर तक भरमाया नहीं जा सकता, क्योंकि आज जनता भी जान चुकी है कि आम आदमी पार्टी सरकार नहीं चला रही बल्कि प्रदेश का कामेडी शो बनाने पर तुली हुई है। जिससे पंजाब व पंजाबियों का भला होने वाला नहीं है।

बड़े शर्म की बात है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को भी छिक्के पर टांगकर मान सरकार ने जिस प्रकार खैहरा को गिरफ्तार किया, उसे किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं कहा जा सकता। श्री गुप्ता व रैहल ने कहा कि सरकारे आती जाती रहती हैं और पंजाब में अलग-अलग पार्टियों ने राज किया, लेकिन आजतक किसी भी पार्टी ने इस प्रकार बदले की राजनीति के तहत काम नहीं किया। जनता के समक्ष प्रदेश को खुशहाल प्रदेश बनाने के दावे करने वाले भगवंत मान आज दूसरे राज्यों से आए नेताओं को खुश करने में लगे हुए हैं और पंजाब का करोड़ों रुपया अवैध तौर पर उन पर खर्च किया जा रहा है और पंजाब पुलिस के कई जवान अन्य राज्यों में सुरक्षा ड्यूटी दे रहे हैं। क्या यह पंजाब के साथ धोखा नहीं है। लेकिन दिखावे की राजनीति करने वाले आप नेताओं को आज पंजाब के हित दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की राजनीति आप वाले कर रहे हैं उसका परिणाम इन्हें भुगतना पड़ेगा। क्योंकि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है वह खुद भी एक दिन उसमें जरुर गिरता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here