सरवत दा भला ट्रस्ट ने पल्लवी को कॉलेज फीस का दिया चेक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव : सरवत दा भला ट्रस्ट के मुख्य डॉक्टर एस पी सिंह ओबरॉय जी के सुयोग्य मार्गदर्शन में आज एक समागम के दौरान बेटी पल्लवी सुपुत्री राजेंद्र कुमार को उसकी कॉलेज की फीस संबंधी चेक दिया गया। राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने प्लस टू में 95 प्रतिशत अंक लेकर उनका तथा उनके सारे परिवार का मान बढ़ाया है। पल्लवी अब जी एन ए यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि वह कारपेंटर का काम करते हैं और जैसे-तैसे घर का गुजारा चल रहे हैं। ऐसे में सरवत दा भला ट्रस्ट द्वारा उनकी बेटी की पढ़ाई संबंधी फीस देकर बहुत बड़ा उपकार किया गया है। उन्होंने डॉक्टर एस पी सिंह ओबरॉय जी के साथ-साथ सरदार आज्ञा पाल सिंह साहनी प्रधान जिला होशियारपुर तथा उनकी सारी टीम का भी धन्यवाद किया।

Advertisements

जो समाज सेवा में निरंतर लगे हुए हैं ।सरदार आज्ञा पाल सिंह साहनी ने बताया कि डॉक्टर एस पी सिंह ओबरॉय जी के नेतृत्व में ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया जा रहा है।आंखों के मुफ्त चेकअप कैंप लगाकर जरूरतमंदों की आंखों के निशुल्क ऑपरेशन करवाएं जा रहे हैं। जरूरतमंद भाई बहनों को मासिक पेंशन दी जा रही है। ट्रस्ट के बरिष्ट सदस्य जगमीत सिंह सेठी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पहले से चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों को पुन: देखा जा रहा है। इस मौके प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी, जगमीत सिंह सेठी के अलावा नरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, पुरुषोत्तम सैनी, राकेश भार्गव एवं मीनाक्षी शारदा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here