विकास मोमी आम आदमी पार्टी के ब्लाक प्रधान नियुक्त 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। आम आदमी पार्टी हाईकमांड द्वारा हलका कपूरथला में संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए हलके के मेहनती, ईमानदार और बेबाक तरिके से आवाज बुलंद करने वाले आम आदमी पार्टी के पुराने कार्यकर्त्ता व सोशल मिडिया प्रभारी विकास मोमी को ब्लाक प्रधान नियुक्त किए गया है। इस मौके पर नवनियुक्त ब्लाक प्रधान विकास मोमी का कहना है कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है,जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है। सामान्य कार्यकर्ता प्रदेश व देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। पदाधिकारियों व दिग्गजों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे ईमानदारी के साथ काम करेंगे और भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। मोमी ने कहा कि आमदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उस जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जनआंकाक्षाओं के अनुरुप काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Advertisements

आमजनों के कल्याण व हित को सर्वोपरि रखकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां आंतरिक लोकतंत्र आज भी कायम है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है। कार्यकर्ताओं को संगठन से लेकर सरकार तक दायित्व निर्वहन का अवसर मिलता है। सीएम भगवंत सिंह मान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने एक आम कार्यकर्त्ता से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आज प्रदेश में मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व निभा रहे हैं। नवनियुक्त ब्लाक प्रधान मोमी ने कहा कि पार्टी जल्द ही बूथ स्तर तक अपने ढांचे को मजबूत कर 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने के लिए मजबूती के साथ काम किया जाएगा और पंजाब की 13 की 13 सीटे फतेह की जाएंगी।

इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमेन मैडम ललित सकलानी,नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन, मार्किट कमेटी के चेयरमेन जगजीत सिंह बिट्टू, सीनियर नेता परमिंदर सिंह ढोट, प्रदेश संयुक्त सचिव गुरशरण सिंह कपूर, यूथ नेता गौरव कंडा, कर्ण दीक्षित, संजीव कोंडल, बलजिंदर कौर, व्यापर मंडल के प्रधान कंवर इक़बाल सिंह, अतिम खोसला, विशाल कुमार, लवप्रीत, अमृत औलख, राजिंदर लाडी, परमिंदर सिंह आदि ने विकास मोमी की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इस नियुक्ति से हलके में आम आदमी पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here