पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की कानून व्यवस्था को करें काबू

फिरोजपुर (द स्टैलर न्यूज़), लक्ष्मीकांता चावला। पंजाब की जनता गैंगस्टरों, गुंडों या समाज विरोधी तत्वों से जो संताप और खतरा भुगत रही है निश्चित ही उसे पंजाब के मुख्यमंत्री भी जानते होंगे और डीजीपी पंजाब भी। अफसोस की बात है कि इतनी लूटपाट की, गोली चलाने की, फिरौती मांगने की घटनाएं होने के बाद भी मुख्यमंत्री शहर में आकर केवल अपने प्रोग्राम करके और कुछ वीआईपी लोगों से मिलकर चले जाते हैं। कभी शहर में बैठ कर उन लोगों की बात नहीं सुनी जो लोग लुटेरों, अपराधियों के सताए हुए हैं।

Advertisements

मेरा पंजाब सरकार से विशेषकर मुख्यमंत्री से कहना है कि आप कितनी भी सुविधाएं जनता को दे दीजिए मुफ्त दवाइयां दे दीजिए, मुफ्त बिजली दे दीजिए। एक्सरे मुफ्त करवा दीजिए, पर जब तक जीवन की संपत्ति की रक्षा नहीं कर सकती सरकार तब तक सरकार कभी भी जनता में लोकप्रिय नहीं हो सकती। वैसे भी सरकार जानती ही होगी कि सरकारों का पहला काम जनता के जीवन, सम्मान और संपत्ति की सुरक्षा करना है।

क्या मुख्यमंत्री हिम्मत करके यह बताएंगे कि जब से उन्होंने राज्य संभाला है कितने लोगों ने पंजाब में गुंडों ने फिरौती के लिए धमकियणं दीं। कितने लोगों ने करोड़ों रुपये दिए और कितने लोग गोलियों क शिकार हुए। अभी भी समय है, समय रहते पंजाब सरकार कानून व्यवस्था संभाल ले अन्यथा जनता क्या चाहती है यह पंजाब सरकार अच्छी तरह 2022 में देख चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here