Sunday, October 25, 2026
Home Himachal हर दिन जनता की सेवा में समर्पित, ताकि रूके न कोई काम:...

हर दिन जनता की सेवा में समर्पित, ताकि रूके न कोई काम: राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । वीरवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत स्पाहल में अप्पर हरिजन बस्ती स्पाहल से लोअर हरिजन बस्ती स्पाहल तक बनने वाली सडक़ का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सिकांदर में लगभग 7 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए महिला मंडल भवन का उद्घाटन कर कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक राजेद्र राणा ने कहा कि अप्पर हरिजन बस्ती स्पाहल से लोअर हरिजन बस्ती तक सडक़ जल्द ही बनकर जनता को समर्पित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवा रही है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया गया है।

Advertisements

यही प्रयास है कि क्षेत्र के हर कोने में पहुंचकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि उनका हर दिन जनता की सेवा में समर्पित है। यही ध्येय है कि जनता का कोई काम रूके नहीं। इसी सोच को लेकर काम किए जा रहे हैं। प्रत्येक पंचायत व गांव की उन्नति सुनिश्चित की जा रही है। योजनाएं बनाई जा रही है तथा उनके अनुसार कार्य किए जा रहे हैं। चरणबद्ध तरीके से तय समय में हर कार्य पूरा हो, ऐसा सुनिश्चित किया जा रहा है। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि क्षेत्र के दूरदराज की ऐसी भी पंचायतें हैं, जहां की जनता उन तक नहीं पहुंच पाती, ऐसे में सुनिश्चित किया गया है कि वह स्वयं उनके पास पहुंचे तथा उनका दुख-दर्द जानें। पंचायतों में जनता से मिलने का कार्यक्रम इसीलिए रखे जा रहे हैं। बहुत सी समस्याओं का पता उन्हें पंचायतों में जनता से मिलने के बाद लग रहा है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here